
संवाददाता राजेश शर्मा की रिपोर्ट
भिवाड़ी बाई पास पर पानी नही हुआ कम फैक्ट्रीयों से छोड़ा गया गन्दा बदबूदार काला पानी शहर के लिए आफत कलेक्टर ने किया दौरा
शहर मे फैक्ट्रीयों से छोड़ा गया गन्दा बदबूदार काला पानी का रविवार को भी कोई समाधान नही हो पाया। हरियाणा प्रशासन द्वारा सोहना तावड़ू रोड पर 3 से4 फ़ीट ऊंचा पक्का रेम्प बना देने के कारण अब फैक्ट्रियों से छोड़ा गया गन्दा बदबूदार काला पानी धारूहेड़ा मे ना जाकर भिवाड़ी मे हि रुक गया है।
आपको बता दे कि शनिवार को बिना बारिश हि भिवाड़ी कि सड़को पर 3 से 4 फ़ीट पानी भर गया था। जिसके बाद जिला खैरथल तिज़ारा कलेक्टर ओमप्रकाश बैरवा ने एक आपात्कालीन बैठक बुलाई। और बीड़ा सी ई ओ सहित एस पी ए ड़ी एम के साथ रिको नगर परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर समाधान निकालने पर बातचीत की। लेकिन कलेक्टर ओम प्रकाश बैरवा भी इस समस्या का कोई समाधान नही निकाल पाए।इस बीच जयपुर से मुख्य सचिव सी एस ने कलेक्टर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग की और समस्या का तुरंत प्रभाव से समाधान निकालने का आदेश दिया। वही दूसरी तरफ बीड़ा सी ई ओ स्वेता चौहान ने रेवाड़ी कलेक्टर से बात की लेकिन कोई समाधान नही निकल पाया। शनिवार दर शाम जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बैरवा ने बताया कि इस समस्या का जल्द हि समाधान निकाल दिया जायेगा। और रविवार को भी अधिकारियों के साथ बैठक की जायेगी। कलेक्टर ने रविवार दोपहर को भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक कारण शर्मा,बीड़ा सी ई ओ स्वेता चौहान,रिको आर एम ज्ञानेंद्र शर्मा,प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्राधिकारी अमित शर्मा के साथ क्षेत्र का दौरा किया ।

Subscribe to my channel


