LIVE TVअपराधअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पुलिया के नीचे मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव

पुलिस शव का पहचान कराने मे जुटी।। शव के आसपास नही मिला कोई अहम सुराग

संवाददाता अरुण कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 

टपुकड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मीठिया वास गाँव मे पुलिया के पास सड़क किनारे करीब 40 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलते हि टपुकड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे मे लेकर टपुकड़ा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी घर मे रखवा दिया है। मिथियावास गाँव सहित आसपास के गाँव मे मृतक की पहचान करवाई गई है। लेकिन अभी तक उसकी कोई पहचान नही हो पाई है। फिलहाल पुलिस मृतक व्यक्ति की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

टपुकड़ा थानाधिकारी भगवान् सहाय ने बताया कि शनिवार रात्रि 8:30 बजे सूचना मिली थी कि मिथियावास गाँव मे पुलिया के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जिस पर रात को हि पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले कि जानकारी जुटाई गई है। रात को हि आसपास गाँव के लोग बुलाये गये और मृतक की पहचान कराने की कोशिश की गई। लेकिन अभी तक मृतक व्यक्ति की कोई पहचान नही हो पाई है। शव को टपुकड़ा सरकारी अस्पताल की मोर्चरी मे रखवा दिया गया है।मृतक व्यक्ति के शरीर पर किसी प्रकार के कोई मारपीट या अन्य तरह के निशान नही मिले है। थानाधिकारी ने बताया कि शव को देखकर ऐसा लग रहा है। जैसे शनिवार को हि करीब शाम 4 से 5 बजे ही व्यक्ति की मौत हुई हो। घटना स्थल की पुरी छानबीन की गई है। वहाँ पर किसी भी प्रकार के कोई सबूत नही मिले है। फिलहाल शव को मोर्चरी मे रखवाया गया है। और शोशल मीडिया के साथ अन्य माध्यमों से व्यक्ति की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button