LIVE TVदेशभिवाड़ीराजस्थान

77वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ओशी फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह

संवाददाता दीपक शर्मा की रिपोर्ट 

 

77वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ओशी फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता टपूकड़ा के समाजसेवी श्रीमान एस एन भट्टाचार्य जी ने की। मुख्य अतिथि श्याम भक्त एवं खांडल समाज भिवाड़ी के अध्यक्ष श्रीमान प्रमोद शर्मा जी व विशिष्ट अतिथि देवेंद्र यादव जी तथा गणमान्य अतिथि गणों में श्रीमान राम अवतार जी प्रमोद पारीक जी धर्मवीर जी तालीम जी तापस जी व अन्य उपस्थित रहे। 

संस्था की ओर से अध्यक्ष श्री विवेक शर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, केशव, दीपक, नरेंद्र, आशीष, अमन, शंकर, पंकज, मनोज, सीमा, ममता, रामलता, पूनम, शिवानी व अन्य उपस्थित रहे।

संस्था द्वारा शिक्षा आपके द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि गरीब वंचित वर्ग के बच्चों के लिए इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते हैं। झुग्गी बस्तियों में रहने वाले बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। अतिथियों के सम्मान के साथ साथ संस्था से जुड़े सभी दानदाताओं को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button