LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
कांग्रेस की सरकार बनने पर हिमाचल और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर पुरानी पेंशन योजना दी जाएगी

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल 13 अगस्त
एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा उर्फ पालाराम ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत ग्राम बापडौली ,जाखनी, में जनसंपर्क कर ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया।।
उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार आने पर हिमाचल और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर दिए जाएंगे व खाली पड़े सभी सरकारी पदों को भरा जाएगा। 300 यूनिट तक बिजली का बिल माफ किया जाएगा। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कांग्रेस राज के दौरान बनाई गई पुरानी खेल नीति को दोबारा लागू किया जाएगा। ठप्प पड़े विकास कार्यों को दोबारा चालू किया जाएगा।।
इस जनसंपर्क के दौरान राकेश एडवोकेट, बबिन प्रधान,संदीप,सत्यवान,राजपाल,राजबीर,रोहतास,मनोज,अशोक,ओमप्रकाश,हरपाल,राजनारायण,बिल्लूराम,अंकित शर्मा,मोनू शर्मा आदि मौजूद थे।।

Subscribe to my channel


