LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

अवैध हथियार रखने का आरोपी अलीम गिरफ्तार

 

संवाददाता दीपक शर्मा की रिपोर्ट 

 

 श्रीमान महानिदेशक पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं एरिया डॉमिनेन्स अभियान के तहत आर्म्स एक्ट में पुलिस थाना भिवाडी फैज तृतीय की त्वरित व प्रभावी कार्यवाही 

 आरोपी अलीम के कब्जें से मिला एक देशी कट्टा 315 बोर कट्टे का भय दिखाकर वारदात करने की फिराक में घुम रहा थाना आरोपी  दिनांक 12.08.2023 को खुफिया तन्त्र व मुखबीर खास से आसूचना के आधार पर रात्री के समय जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि परशुराम चोक भिवाडी पर एक लडका जिसने सलेटी कलर की टीशर्ट व नीले कलर की जिन्स पहन रखी जो अवैध देशी कट्टा लेकर खड़ा है। जो किसी घटना को अंजाम देने कि फिराक में है। सूचना विश्वसनीय होने पर सूचना से हमराही जाते को अवगत कराया जाकर मन थानाधिकारी सचिन शर्मा उप निरीक्षक के नेतृत्व में हैड़ कानि0 गंगाविष्णु 200 मय जाप्ता के रवाना होकर परशुराम चौक भिवाड़ी पहुँचा तो मुताबिक मुखबीर की सुचना के रोड़ लाईट से दुर अन्धेरे में एक लड़का खड़ा दिखाई दिया जो बावर्दी पुलिस जाप्ता को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। जिसको मन हैडकानि. ने हमराही जाते की मदद से पिछा करते हुई काफी मष्कत कर पकडा एवं भागने का कारण पुछा तो लड़के ने कोई सन्तोषजनक जवाब नहीं दिया व नाम पता पूछा तो अपना नाम अलीम पुत्र श्री रसीद जाति मेव उम्र 22 साल निवासी राणीयाकी थाना तावडु सदर जिला नुह मेवात हरि. होना बताया । शक्स अलीम की तलाशी ली गई तो जिन्स की पेन्ट की दाहिनी आंट में एक देशी कटटा 315 बोर मिला । जिससे अपने पास देशी कटटा रखने बावत परमिशन या वैध लाईसेन्स पुछा तो अपने पास कोई वैध लाईसेन्स/परमिशन नही होना बताया । जिसे दस्तयाब किया जाकर हाजिर थाना आया आयें । मुल्जिम अलीम उपरोक्त के कब्जे में अवैध देशी कटटा 315 बोर रखना अपराध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में पाया जाने पर प्रकरण संख्या 232/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया । मुल्जिम अलीम द्वारा मनोवेज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने कर सकता हैं अन्यें वारदातों का खुलासा । उक्त कार्यवाही के दौरान श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी भिवाड़ी के निर्देशन में डी. एस. टी टीम भिवाड़ी व पुलिस थाना भिवाड़ी फैज तृतीय द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई।

          -०: तरीका वारदात :-

1. मौका पाकर कम्पनी से काम करके आने वालें मजदुरों को देशी कट्टा दिखाकर लुट पाट करना ।

-०: गिरफ्तार मुलजिम :-

1. मुल्जिम अलीम पुत्र श्री रसीद जाति मेव उम्र 22 साल निवासी राणीयाकी थाना तावडु सदर जिला नुह

मेवात हरि.

            -०: बरामद माल :-

1. एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर

– पुलिस टीम सदस्य :-

1. श्री सचिन शर्मा उप निरीक्षक थानाधिकारी भिवाड़ी फैज तृतीय

2. श्री गंगाविष्णु हैड़ कानि0 200 थाना भिवाड़ी फैज तृतीय

3. श्री कर्मवीर सिंह कानि0 311 थाना भिवाड़ी फैज तृतीय

4. श्री राकेश कुमार कानि0 784 थाना भिवाड़ी फैज तृतीय

5. श्री जगदीश सिंह चालक कानि० 235 थाना भिवाड़ी फैज तृतीय

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button