LIVE TVदेशधर्ममहेंद्रगढ़हरियाणा
Narnoul News प्रख्यात कथावाचक परम् श्रद्धेय आचार्य बजरंग शास्त्री द्वारा कुलताजपुर गांव में संगीतमय शिव पुराण कथा का प्रारंभ शिव पुराण कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*प्रख्यात कथावाचक परम् श्रद्धेय आचार्य बजरंग शास्त्री द्वारा कुलताजपुर गांव में संगीतमय शिव पुराण कथा का प्रारंभ शिव पुराण कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा*
कुलताजपुर ग्राम के समस्त ग्रामवासियों के द्वारा आयोजित 9 अगस्त से 16 अगस्त तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें कथा से पूर्व आज ठाकुर जी मंदिर से कलश यात्रा का शुभारम्भ किया गया, जिसमे सर्वप्रथम मुख्य यजमान श्री महंत प्रेम दास जी महाराज द्वारा आचार्य मनीष शास्त्री , पं.राघव शास्त्री एवं पं.राहुल जी ने विधि-विधान से श्री गणपति पूजन , कलश और नवग्रह तथा षोडश मातृका और पितरों का पूजन करवाया और सभी कलशों सहित ठाकुर जी का भी पूजन किया गया गया।
*कथा के शुभारम्भ पर मंदिर के महंत प्रेम दास जी ने कलश यात्रा का शुभारम्भ करवाया और मंदिर से घोड़ी बग्गी, बैण्ड बाजे , शंकर पार्वती की मनमोहक झांकी और ध्वजा से युक्त भव्य 101 कलशों की यात्रा निकाली गई, जो समस्त गांव में होते हुए कथा स्थल पर जाकर सम्पन्न हुई। जहाँ पर सर्वप्रथम मुख्य यजमान द्वारा शिवपुराण जी का पूजन करवा कर शिवपुराण को विराजमान किया गया।*
व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया गया। फिर भागवत आचार्य पं.बजरंग शास्त्री जी का तिलक माला के द्वारा आयोजक ने पूजन किया। कार्यक्रम के बारे जानकारी देते हुए कथा के आयोजक ने बताया की प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक आचार्य पं.बजरंग शास्त्री जी महाराज अपने मुखारबिंद से भक्तो को शिवमहापुराण कथा का रसपान करवाएंगे और कथा के आयोजक ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से इस धार्मिक आयोजन मे सपरिवार आकर कर भाग लेने की अपील की।

Subscribe to my channel


