LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

धारूहेड़ा नगरपालिका बना रही राजस्थान हरियाणा बॉर्डर पर रैंप अलवर जिला कलेक्टर पुखराज सेन ने अधिकारियों कि ली बैठक गन्दा पानी छोड़ रही कम्पनियों की कि जांच

भिवाड़ी अलवर संवाददाता अरुण शर्मा 9887778826

 

धारूहेड़ा नगरपालिका के चेयरमैन कँवरपाल द्वारा भिवाड़ी से जा रहे उद्योग इकाइयों के काले पानी को रोकने के लिए हरियाणा बॉर्डर पर रैंप बनाने कि बात सामने आने के बाद अलवर जिला    प्रशासन हरकत मे आया है। अलवर जिला प्रशासन को यह बात सताने लगी है कि अगर हरियाणा मे रैंप बना दिया गया तो भिवाड़ी कि उद्योग इकाइयोंके गंदे पानी का परिणाम अभी तक धारूहेड़ा के सेक्टर 4 व 6 के लोग भुगत रहे थे। वो अब भिवाड़ी के लोगो को भुगतना पड़ेगा। इस पूरे मामले कि गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को अलवर जिला कलेक्टर पुखराज सेन सहित भिवाड़ी के प्रशासनिक अधिकारी भिवाड़ी का दौरा करते रहे। कलेक्टर ने सी ई टी पी व एस टी पी प्लांट का निरीक्षण करते हुए ऐसी उद्योग इकाइयों की जाँच कि जो उद्योग इकाई हलकी बरसात होते ही बारिश का बहाना बनाकर कम्पनी का केमिकल युक्त गन्दा पानी रिको के नालो मे छोड़ रही थी। कलेक्टर पुखराज सेन ने शुक्रवार को उत्तम स्ट्रिप्स सहित पट्टा पट्टी बनाने वाली कई उद्योग इकाइयों का निरीक्षण किया। साथ ही कम्पनी के अंदर बनाये गये रेन वाटर हरवेस्टिंग प्लांट का भी बारीकी से निरीक्षण करते हुए उचित दिशा निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर के साथ बीड़ा सी ई ओ श्वेता चौहान, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अमित शर्मा, खैरथल जिला विशेष अधिकारी ओमप्रकाश बैरवा सहित रिको यूनिट के मैनेजर मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित शर्मा कम्पनियों का बचाव करते नजर आये। दो दिन पहले ही भिवाड़ी मे संचालित उत्तम स्ट्रिप्स कम्पनी के अंदर से केमिकल युक्त गन्दा पानी छोड़ने का मामला सामने आया था। जिस पर जिला कलेक्टर पुख राज सेन ने स्वयं जाकर कम्पनी के अंदर जाँच कि तो कम्पनी मे ही प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित शर्मा कम्पनी का बचाव करते नजर आये। लेकिन जिला कलेक्टर ने गहनता से जाँच करने के आदेश दिये। कंपनियों कि जाँच करने के बाद जिला कलेक्टर पुखराज सेन ने बीड़ा सभागार मे सभी अधिकारियों की प्रशासनिक बैठक ली। जिसमे भिवाड़ी के अंदर विकराल रूप ले चुकी पानी निकासी की समस्या पर गहनता से चर्चा की गई। व बरसात के समय कंपनियों के अंदर केमिकल युक्त गन्दा पानी छोड़ने वाली उद्योग इकाइयों पर किस तरह लगाम लगाई जा सके इस पर विस्तार पूर्वक बातचीत हुई है। 

कलेक्टर पुखराज सेन ने बताया कि कंपनियों से छोड़े जा रहे गंदे पानी कि समस्या लम्बे समय से बनी हुई है। जिसको लेकर हरियाणा के धारूहेड़ा के लोग भी काफी परेशान है। धारूहेड़ा मे बनाये जा रहे रैंप के मामले को लेकर रेवाड़ी जिला कलेक्टर से बराबर सम्पर्क मे है।जल्दी ही इस समस्या का कोई समाधान निकाला जायेगा। कंपनियों मे जाकर जाँच कि गई कि कम्पनियाँ गंदे पानी को किस तरह से काम मे लेती है। बाकी सभी कंपनियों कि जाँच के लिए स्थानीय अधिकारी ही अधिकृत है।

 

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button