LIVE TVअपराधअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

कर्नाटक में जैन संत कि निर्मम हत्या के विरोध में, जैन समाज एवं सर्व समाज ने आक्रोश रैली निकालकर, प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को दिया ज्ञापन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान 

 

कर्नाटक में दिगंबर जैन आचार्य श्री 108 काम कुमार नंदी जी महाराज की निर्मम हत्या के विरोध में आज तिजारा मैं आधे दिन के बंद का आह्वान किया गया था, जिसके तहत जैन समाज एवं सर्व समाज के द्वारा एक आक्रोश रैली का आयोजन किया गया जो कि सुबह 9:00 बजे देहरा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए एसडीएम कार्यालय पर समाप्त हुई जहां पर एसडीएम महेंद्र सिंह यादव को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई और फास्ट ट्रेक अदालत द्वारा जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई! इस मौके पर एडवोकेट पुरुषोत्तम सैनी, पवन जैन, वाइस चेयरमैन हरीश सांवरिया, बसपा नेता सतपाल प्रजापति, मास्टर ओमप्रकाश गुप्ता, तिजारा जैन मंदिर के अध्यक्ष मुकेश जैन, पूर्व वाइस चेयरमैन बने सिंह बिधूड़ी, बाबूलाल जैन, हुकम चंद जैन, निर्मल जैन, नरेंद्र जैन, रामअवतार जैन, अंकुश जैन, टोनी जैन, उमंग जैन, मनोज जैन, वीरेंद्र जैन उर्फ बरकत, एवं सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button