फागी सरकारी उप जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करने की जगह नहीं है ग्रामीणों में भारी आक्रोश
शव का बाहर खुले मैदान में रखकर किया जा रहा है पंचनामा!

फागी न्यूज़:
लोकेशन- फागी
रिपोर्ट-दिनेश कुमार शर्मा।
फागी उपखंड क्षेत्र के सरकारी उप जिला अस्पताल का मोर्चरी बदहाल अवस्था में! ग्रामीणों का कहना है कि कल शाम को चौरू निवासी कैलाश चौधरी की तबीयत खराब हो जाने पर फागी सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया!मृत्यु हो जाने पर फागी सरकारी अस्पताल में शव का पंचनामा करने की जगह नहीं मिली! शव के पोस्टमार्टम करने की जगह मोर्चरी के चारों तरफ पानी भरा हुआ था!फागी तहसील की आम जनता का कहना है यह समस्या कई वर्षों से आ रही है! क्षेत्रीय विधायक बाबूलाल नागर को हमने कई बार लिखित में अवगत करवा दिया गया है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है! विधायक बाबूलाल नागर द्वारा सरकारी अस्पताल को कागजी कार्यवाही में उप जिला अस्पताल तो बना दिया लेकिन सही तरीके से अगर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाए तो व्यवस्थाएं ना के बराबर है बारिश के दिनों में अस्पताल के चारों तरफ पानी भर जाता है किसी की मृत्यु हो जाने पर शव को पोस्टमार्टम करने को जगह नहीं नसीब नहीं होती! सरकारी क्वार्टरों के सामने शव को बाहर खुले में रखकर पोस्टमार्टम किया जाता है! फागी की जनता को सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन अस्पताल के अधिकारी व विधायक महोदय द्वारा अभी भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है ! “ढाक के तीन पात”वाली कहानी चरितार्थ हो रही है!

Subscribe to my channel


