अपराधअलवरब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

संदिग्ध परिस्थितियों में एक 29 वर्षीय एक युवक की 11वीं मंजिल से गिरकर मौत

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान

 

भिवाडी / अलवर

बायपास पर स्थित एवेलोन रॉयल पार्क सोसायटी में देर रात 11वीं मंजिल से गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई मृतक भिवाड़ी बाईपास पर स्थित ओल्ड राव होटल में एचआर मैनेजर के रूप 5से 6 महीने से काम कर रहा था सूचना पर पहुंची भिवाड़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है फिलहाल परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार नीमराणा के माजरी गांव का रहने वाला लक्ष्मण यादव भिवाड़ी बाईपास पर स्थित ओल्ड राव होटल में एचआर मैनेजर के पद पर काम कर रहा था और वह अपने दोस्तों के साथ ही बाईपास पर ही स्थित है एवलॉन रॉयल पार्क सोसाइटी में एक कमरा किराए पर लेकर रह रहा था। देर रात अज्ञात कारणों के चलते वह 11 वीं मंजिल से नीचे गिर गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सुचना लगते ही भिवाडी़ फुलबाग थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी जुटाते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर भिवाडी़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनो को सुचना देने के बाद मृतक के परिजन अस्पताल में पहुंचे है और अब परिजनो की उपस्थिति में पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक लक्ष्मण यादव अपने चार-पांच दोस्तों के साथ सोसाइटी की 11वीं मंजिल पर एक फ्लैट में रहता था पुलिस ने रात में उसके साथ सोए तीन से चार लड़कों को हिरासत में भी ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। जब मोके पर मीडिया के कर्मचारी पहुचे और जानकारी जूटानी चाही तो पुलिस के सभी आला अधिकारी एक दूसरे पर बात कह कर टालते नजर आये

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button