गुरु पूर्णिमा पर दो दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन
धर्म और भक्ति के बगैर संपूर्ण जीवन बेकार है- संत मंगतराम

संवाददाता जयबीर सिंह कोटिकासिम अलवर राजस्थान
पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने अपने बुजुर्ग संत जो 11 करोड़ से अधिक मां गायत्री का जप कर चुके हैं मंगतराम महाराज भाकरी वाले का विशेष पूजन कर आशीर्वाद लिया इस दौरान गुरुदेव मानसिंह कोशिका का भी पूजन किया गया!संत मंगतराम महाराज जी ने कहा जिसके जीवन में धर्म और भक्ति नहीं होती उसका जीवन अंधकार में होता है और जीवन व्यर्थ हो जाता है! इस दौरान हवन के साथ प्रसादी का भी आयोजन किया गया और सभी लोगों ने गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया!वही गुरुदेव मानसिंह कौशिक ने कहां गुरु भगवान का रूप होता है जो जीवन में दिव्य ज्ञान और भक्ति भरता है वही पवित्र मनन दीप के सदस्यों ने गुरुदेव भास्कर भारद्वाज का पूजन तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी ने प्रभु पथ पर चलने का संकल्प लिया!संस्कार उर्फ गोली प्रजापत, कालू राजा, पवन योगी द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई! इस अवसर पर गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा भगवान के रास्ते पर चलने और समाज सेवा करने से स्वयं परमात्मा प्रसन्न होते हैं! इस दौरान संत मंगत राम महाराज,गुरुदेव मान सिंह कौशिक, राष्ट्रवादी संत गुरुदेव भास्कर भारद्वाज, सत्संग सचिव संस्कार उर्फ गोली प्रजापत, अमित शास्त्री, मनीष शास्त्री, संदीप शास्त्री, मीडिया प्रभारी पवन योगी, भजन गायक कालू राजा, हीरालाल लखेरा,सतीश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, राधा रमन शर्मा, पंकज पवार, मोहन योगी, डॉ नरेश शर्मा,दुर्गेश उर्फ चिंटू योगी, ग्यारसी राम सैनी, अनिल कश्यप, राजेश खरेरा, मनोज जांगिड़, सुमित वर्मा, राहुल लखेरा,अर्जुन कश्यप सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही!

Subscribe to my channel


