डिवाइडर से टकराई स्विफ्ट कार एक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
अलवर जिला के भिवाडी़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अलवर बाईपास पर शनिवार देर रात लीजेंड मॉल के सामने एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा गई। जिसमे बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गये।डिवाईडर से टकराने से गाडी़ का आगे का हिस्सा पुरी तरह से चकनाचुर हो गया। तीनो ही घायलो को भिवाडी़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही मृतक युवक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
जानकारी के अनुसार यु आई टी से रात एक स्विफ्ट कार मे बैठ कर अंकित चौहान, आशीष सिंह राजपुत , सतीश दायमा व बलराम सिंह किसी काम से अलवर बाई पास पर गए थे। अचानक से बाईपास पर जैसे ही उनकी कार लीजेंड मॉल के सामने पहुँची तो कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों बीच डीवाईडर मे जा घुसी। जिससे गाडी़ मे आगे कंडक्टर साईड वाली सीट पर बैठे राम सिंह की मौत हो गई। घायलो ं में अंकित और राम सिंह रिश्ते में मामा भांजा बताए जा रहे हैं। दुर्घटना सूचना तुरंत भिवाड़ी पुलिस को दी गई।पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।वहीं मृतक राम सिंह के शव को शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहाँ पुलिस ने रविवार को परिजनो के सामने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Subscribe to my channel


