Bhiwadi crime News पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप

अलवर भिवाडी़ संवाददाता राजेश शर्मा
अलवर/भिवाडी़
पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए सोमवार शाम और मंगवार तक एक दुष्कर्म पीडि़ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय मेंआरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकरधरने पर बैठ कर न्याय की गुहार लगाई। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि मामले मे जाँच अधिकारी आरोपियों से मिलीभगत कर कोई कार्रवाहीनहीं कर रही है। जबकी पीडि़ता द्वारा पुलिस को सभी सबुत दे दिए गए है। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी अशोक अभी भी नए नए नंबरों से फोन करके गाली गलौच कर धमका रहा है।जबकि उसके पर्सनल नंबर पीडि़ता ने ब्लॉक कर रखा है। आरोपी के साथ और भी लोग मिले हुए है। जिसकी जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है। लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करना तो दुर अभी तक पुछताछ भी नही कर पाई है।उसका जबरन गर्भपात करने वाली डॉक्टर के खिलाफ भी कोई कार्यवाही नही की गई है। आपको बता दे कि पीडि़ता ने 23मई को भिवाडी़ के महिला थाने मे अशोक निवासी बुरेहडा़ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया गया था कि वर्ष 2020 मे बहन की शादी के टैंट के काम को लेकर उसकी पहचान अशोक निवासी बुरेहडा़ से हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जिससे वह गर्भवती हो गई।जब उसे इस बारे मे पता चला तो वह उसे शादी करने का झांसा देकर तिजारा की तरफ अपने साथ ले गया। और उसे रास्ते में चाय पिलाई। जिसके बाद उसे उल्टियां होने लगी। हालात खराब होने पर उसे तिजारा के धर्मपाल अस्पताल में ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर सोनिया ने बिना जाँच किए उसे भर्ती कर लिया। 31जनवरी को 24घंटे बाद पीडि़ता को होश आया तो पता चला कि उसके गर्भ मे पल रहा बच्चा नही रहा। 17फरवरी को आरोपी उसके फ्लैट पर फिर आया और सोशल मिडिया पर विडियो डालने और जान से मारने की धमकी दे कर फिर दुष्कर्म किया। वही पी डि़ता ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस राजनीतिक दबाव मे आकर आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रही है। वही इस बारे मे पुलिस के आला अधिकारियो से बात की ग ई तो जाँच कर आरोपी की गिरफ्तारी की बात कह रहे है।
Subscribe to my channel


