LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाडी़ मे जिला स्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की बैठक आयोजित समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

अलवर भिवाडी़ संवाददाता राजेश शर्मा

 

भिवाडी़ मे जिला स्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की बैठक आयोजित समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश जल भराव की समस्या के लिए एसटीपी प्लांट की डीपीआर बनाने को कहा अलवर जिला कलेक्टर पुखराज सेन की अध्यक्षता में मंगलवार को बीडा़ सभागार मे विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की बैठक हुई। मंगलवार देर शाम तक चली इस बैठक मे कई निर्णय लिए गए।बैठक के दौरान जिला कलक्टर नेनिर्देश दिए कि

औद्योगिक क्षेत्र भिवाडी की समस्याओं के निराकरण हेतु समन्वित कार्य योजना बनाकर अमल में लाए – जिला कलक्टर

जिला कलक्टर श्री पुखराज सेन की अध्यक्षता में आज बीडा भिवाड़ी सभागार में विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई।

जिला कलक्टर ने निर्देश दिये कि भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र की ड्रेनेज सहित अन्य सभी समस्याओं के निराकरण हेतु बीडा, नगर परिषद, रीको, प्रदूषण नियंत्रण मंडल, विद्युत विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना बनाए। साथ ही भिवाडी व आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों का मास्टर ड्रेनेज प्लान को अपडेट करने के निर्देश दिये। कार्य योजना को अमल में लाने हेतु आगामी 15 दिवस में पुनः विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की बैठक आयोजित की जायेगी।

उन्होंने निर्देश दिये कि जो विकास कार्य प्रगतिरत है उन कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण करे। उन्होंने निर्देश दिये कि भिवाडी क्षेत्र में पर्यावरण प्रदूषण के संबंध में फीडबैक लेते हुए निर्देश दिये कि प्रदूषण नियंत्रण हेतु समन्वित प्रयास आवश्यक है इसके लिए विभागीय दिशा-निर्देशों की पालना के साथ मौका स्थिति के अनुरूप निर्णय लेकर उसे प्रभावी रूप में क्रियान्वित करावे। उन्होंने निर्देश दिये कि औद्योगिक इकाइयां निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप इकाई के अंदर व बाहर पौधारोपण करावे। उन्होंने निर्देश दिये कि औद्योगिक इकाइयों के एसटीपी निर्धारित मानदण्ड के अनुरूप संचालित होवे इसकी समय-समय पर प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा जांच की जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि परिशोधित पानी की पाइप लाइन में दूषित पानी डालने का सर्वे संयुक्त टीम द्वारा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने नगीना गार्डन के आसपास क्षेत्र में पानी भराव की समस्या के निराकरण हेतु नया एसटीपी/सीईटीपी की डीपीआर बनाने के निर्देश दिये।

उन्होंने बीडा की सीईओ को राजस्थान-हरियाणा सीमा पर पानी भराव के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिये कि म्यूनिसिपल सोलिड वेस्ट साइट पर कार्य शुरू करें। उन्होंने डीटीओ भिवाडी व नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिये कि खुले नालों में टैªक्टरों के माध्यम से प्रदूषित जल डालने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देश दिये कि औद्योगिक क्षेत्रों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य में नगर परिषद को रीको आर्थिक सहयोग उपलब्ध करावे तथा नगर परिषद कचरे का डम्पिंग यार्ड में वैज्ञानिक निस्तारण करें। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र कारोली में विद्युत जीएसएस हेतु रीको को नियमानुसार जमीन आवंटन करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त एवं प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्राीय अधिकारी को निर्देश दिये कि सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने रीको के अधिकारियों को निर्देश दिये कि औद्योगिक क्षेत्र में आमजन की आवश्यक सुविधाओं के लिए प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण कर भूमि आवंटित करें।

इस अवसर पर बीडा भिवाडी की सीईओ श्वेता चौहान,सीईओ जिला परिषद श्री कनिष्क कटारिया, एडीएम भिवाड़ीगुंजन सोनी, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र भिवाडी के महाप्रबंधक श्री सुल्तान सिंह मीणा, उपखण्ड अधिकारी तिजारा श्री महेंद्र यादव, उपखण्ड अधिकारी नीमराना श्री मुकुट चौधरी, नगर परिषद आयुक्त भिवाडी
आर.के मेहता, भिवाड़ी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र चौहान, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी श्री अमित शर्मा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button