LIVE TVउत्तर प्रदेशखेरीब्रेकिंग न्यूज़

Kheri Police पुलिस अधीक्षक खीरी,श्री गणेश प्रसाद साहा द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया

* जपनद खीरी दिनांक 23.06.2023*

 

आज दिनांक 23.06.2023 को पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा द्वारा पुलिस लाईन्स ग्राउंड पर शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, पुलिस लाइन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। निरीक्षण के पश्चात महोदय द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं स्वच्छ वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड उपस्थित अधि0/कर्मचारीगणों से विभिन्न प्रकार के शस्त्रों की हैंडलिंग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। तत्पश्चात पुलिसकर्मियों को ऑप्टीकल्स ट्रेनिंग का अभ्यास भी करवाया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button