LIVE TVअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

विधायक ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान 

 

भिवाड़ी – तिजारा विधायक संदीप यादव ने नगर परिषद क्षेत्र भिवाड़ी में नगर परिषद द्वारा कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। विधायक संदीप यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया, इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद भिवाड़ी सभापति शीशराम तंवर एवं उपसभापति बलजीत दायमा ने की। विधायक यादव ने ग्राम खिजुरिवास में श्मशान घाट के सौन्दर्यकरण व गांव खानपुर में विभिन्न गलियों में बनने वाली सीसी सड़क का शिलान्यास किया, जिनका कार्य 87 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। इसके साथ ही विधायक ने अलवर भिवाड़ी मुख्य हाईवे से उदयपुर की ओर जाने वाली सीसी सड़क का भी लोकार्पण किया। जिसका कार्य 54 लाख रुपये की लागत से पूर्ण किया गया है।

इस दौरान नगर परिषद आयुक्त रामकिशोर मेहता, सचिव पवन शर्मा, पार्षद विनोद सुरेंद्र फौजी, नवीन यादव, प्रीतम दायमा, हवासिंह दायमा, अशोक, सुभाष यादव, दीपक चंदेला सरपंच, धनीराम पूर्व सरपंच, जयपाल यादव, एक्सईएन सत्यनारायण वर्मा, कनिष्ठ अभियंता शिखा माथुर, जुब्बा, मोहरसिंह थानेदार, डॉ उदमी, राजेश, प्रवीण, पंकज, लोकेश समाजसेवी, मजीद खान, चन्द्रपाल एडवोकेट सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button