राहगीरों से झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले तीन स्नैचरों को गिरफ्तार किया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
भिवाड़ी. भिवाड़ी के चौपानकी थाना पुलिस ने राहगीरों से झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले तीन स्नैचरों रिजवान, उदयचंद व साहिल को गिरफ्तार किया गया। चौपानकी थानाधिकारी नन्दलाल ने बताया कि मुकदमा हाजा मे त्वरित कार्यवाही करते हुऐ आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त की गई वाहन मोटरसाईकिल नम्बर आरजे 40 एससी 3245 के सम्बन्ध मे आसूचना प्राप्त की जाकर थाना हाजा पर टीम गठित की जाकर मुखबीर खास की सूचना पर आरोपीयान रिजवान पुत्र उमरदीन उम्र 22 साल जाति मेव निवासी झिवाणा थाना चौपानकी जिला अलवर, उदयचंद पुत्र सत्यवीर उम्र 20 जाति बैरवा निवासी झिवाणा थाना चौपानकी जिला अलवर व साहिल पुत्र जान मोहम्मद उर्फ जानू जाति मेव उम्र 20 साल निवासी झिवाणा थाना चौपानकी जिला अलवर को गिरफ्तार किया जाकर तफ्तीश व पूछताछ की जाकर आरोपीयान के कब्जे से छीना गया मोबाईल फोन व घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल को बरामद किया जाकर आरोपीयान को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की गिरफ्त में तीनों मुल्जिम
Subscribe to my channel


