LIVE TVदेशधर्ममहेंद्रगढ़विश्वहरियाणा

अटेली मंडल के ग्राम गढ़ी रूथल स्थित उन्नत किसान वर्मी कंपोस्ट फार्म में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर पौधारोपण, पौधे वितरण तथा हवन का आयोजन किया

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

अटेली मंडी 05/06/2023

अटेली मंडल के ग्राम गढ़ी रूथल स्थित उन्नत किसान वर्मी कंपोस्ट फार्म में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर पौधारोपण, पौधे वितरण तथा हवन का आयोजन किया। इस अवसर पर महेंद्रगढ़ जिले के विभिन्न ग्राम से आए पर्यावरण प्रेमियों ने बैठक कर बरसाती सीजन में पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण के लिए योजनाएं बनाई। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि सह जिला संयोजक प्रतीक वशिष्ठ ने राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे अभियान एक पेड़ देश के नाम की विस्तृत जानकारी दी तथा प्लास्टिक प्रबंधन के लिए चल रही इको ब्रिक बनाने की प्रक्रिया को विस्तार से बताया। सामाजिक संस्थान प्रमुख जोगिंदर लांबा द्वारा 101 बीजारोपण से वृक्षारोपण किए हुए अनार , अमरूद, पपीता तथा अन्य फल फूलों के पौधे वितरित किए। धार्मिक संस्थान प्रमुख धनुष शर्मा द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। ब्लैक फाइकस तथा अन्य पौधे रोपित किए गए। इस समारोह में नारी शक्ति का विशेष योगदान तथा समारोह में आए नारी शक्ति ने प्रण लिया कि वह सर्वप्रथम पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत अपने घर से करेंगी। इस समारोह में भाई श्रद्धानंद गोमला, पेड़ आयाम प्रमुख हरीश सेन ताजपुर, प्रदीप लांबा, कुलदीप, जॉनी, ओम प्रकाश गैस एजेंसी, हेमराज साहब, रामकुमार, सोमदत्त, राधेश्याम, वीरेंद्र लांबा, आचार्य मनोजीत, कनीराम मिस्त्री, सुनील लांबा, सुरेश लांबा, अरुण लांबा, राजेंद्र, अशोक लांबा, श्योताज, जिले सिंह, लाला राम, विशाल लांबा तथा नारी शक्ति भागवती, विमला देवी, कमला, सावित्री देवी, पर्यावरण प्रेमी छात्रा साक्षी यादव, दिव्या लांबा, सुशीला देवी, अवनी,बनीता देवी, योगेंद्रा देवी आदि उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button