उरई पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटर साइकिलें बरामद की

संवाददाता मोनू शर्मा की रिपोर्ट
कोतवाली उरई पुलिस को मिली बड़ी सफलता
उरई (जालौन)। पुलिस अधीक्षक ईराज राजा के निर्देश पर कोतवाली उरई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटर साइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपियों में संजय पांडेय (चेला) पुत्र दयाशंकर पांडेय निवासी खलील बैंड़ वालों के पास लहारियापुरवा उरई व अनुराग परमार पुत्र हमीर सिंह निवासी ग्राम जरुहौलिया थाना व जनपद औरैया ने पुलिस को बताया कि वह बाइक चोरी करके एक जगह पर जमा करते थे बाद में इनका चैसिज नम्बर आदि बदल कर बिक्री करने का काम करते थे तथा जो पैसा मिलता था उसका आपस में बंटवारा कर लेते थे।पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चले चालान कर दिया है।
Subscribe to my channel


