LIVE TVदेशधर्मराज्य

टपूकड़ा में बड़ी धूमधाम से मनाया गया अंबेडकर जन्मोत्सव

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान 

 

 

संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 132 वां जन्मोत्सव कार्यक्रम टपूकड़ा के दशहरा मैदान में बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक संदीप यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता टपूकड़ा नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश गर्ग ने की। कार्यक्रम में अंबेडकर विकास मंच टपूकड़ा के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया एवं राजकमल गुरुजी व प्रवीण आलमपुरिया के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मंच संचालन मास्टर चेतराम सिरोलिया ने किया। कार्यक्रम में विधायक संदीप यादव ने टपूकड़ा हरिजन बस्ती में अंबेडकर भवन निर्माण के लिए विधायक निधि कोष से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की व पांच लाख रुपये का विकास कार्य नगर पालिका टपूकड़ा के द्वारा कराए जाने की बात कही, इसके साथ ही समाजसेवी होशियार यादव ने 500 कट्टे सीमेंट देने की बात कही। इस दौरान सरपंच सत्यनारायण, रोकी, वीरपाल, सत्य, चंद्रपाल वकील, मोनू सिरोलिया, बसपा नेता अजीत, संदीप मेघवाल, मोहित चौपड़ा सहित भारी संख्या लोग उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button