अपराधराज्य

सर्व ब्राह्मण समाज, पत्रकार संघ, राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

 

 

नर्मदापुरम/बनखेडी मध्यप्रदेश में रेत का कारोबार किस कदर हावी है कि वह किसी व्यक्ति की जान लेने की भी कोशिश कर सकता है। ऐसा मामला बिगत 22 मार्च नर्मदापुरम जिले के सीमा एवं रायसेन की सीमा नर्मदा घाट का है । जहां पर पिपरिया के सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार सचिन शर्मा द्वारा नर्मदा नदी में हो रहे रेत खनन की लाइव वीडियो बनाकर रायसेन एवं नर्मदापुरम की सीमा को स्पष्ट करने के लिए लाइव वीडियो चलाया जा रहा था। उनके साथ एक साथी भी मौजूद थे। वीडियो के बाद अचानक 20 से 25 लोगों सचिन शर्मा पर हमला किया और उसे अगवा कर अनजान स्थान पर ले जाकर डंडे और पाइप से बेरहमी से पीटा जिससे कि उसके पूरे शरीर पर काफी बड़े घाव बन गए हैं

युवा पत्रकार के साथ मारपीट के बाद बरेली पुलिस द्वारा पत्रकार को ही हिरासत में लेकर खनन कर रहे व्यक्तियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया एवं सचिन शर्मा की शिकायत पर रेत माफियाओ पर मामला दर्ज किया आश्चर्य की बात यह है कि एक घायल व्यक्ति जिसके पास किसी प्रकार का हतयार नहीं उस व्यक्ति पर ही मामला दर्ज कर हिरासत में लेना कहीं ना कहीं पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।

घटना के विरोध में विभिन्न संगठन सचिन शर्मा के समर्थन में उतरे और सचिन शर्मा के साथ हुई , निर्दयता पूर्वक घटना की निंदा की एवं निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज बनखेड़ी, राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ एवं बनखेड़ी पत्रकार संघ द्वारा मारपीट करने वाले माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही एवं पुलिस द्वारा माफियाओं के दबाव में बनाए गए सचिन पर झूठे मामले को समाप्त करने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री एवं पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के नाम बनखेड़ी थाना प्रभारी रुपलाल उईके को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्य , नगर के पत्रकार एवं किसान मौजूद रहे।

 

एक दिन रहा बाजार बंद

 

सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार सचिन के साथ घटित घटना की नागरिकों ने निंदा की एवं नागरिक संघर्ष समिति पिपरिया आवाहन पर पिपरिया बाजार बंद एक दिन हुआ।

Heeralal Garhwal

Beauro Chief District Hoshangabad Madhya Pradesh

Heeralal Garhwal

Beauro Chief District Hoshangabad Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button