LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई, थाना मुण्डेरवा क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी।

संवाददाता अवधेश यादव

 

बस्ती। जनपद बस्ती में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम को सफलता मिली है।

पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को मामले की विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शुभम पांडेय (29 वर्ष) पुत्र पटेश्वरी पांडेय, निवासी ग्राम भैंसा पांडेय, थाना मुण्डेरवा को दोपहर 3:11 बजे थाना परिसर से गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल देवानंद यादव एवं कांस्टेबल धर्मेंद्र गौतम शामिल रहे।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।

बस्ती पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button