
ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट
आज दिनांक 15-03-2023 को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने हल्का नांगल चोधरी मे चलाया हाथ से हाथ जोङो अभियान। प्रतिनिधिमंडल मे जसवन्त सिंह शेरावत प्रदेश सचिव कांग्रेस, बिनोद यादव पूर्व जिला पार्षद, मास्टर महेन्द्र सिंह, रामजस शर्मा,बाबूलाल, चोधरी दिलबाग, रोहताश चोधरी, नरेश रावत, किशन शर्मा,रामफल बोहरा जी, छोटेलाल, नीरज,हेमन्त, करतार सोहनलाल तथा धर्मपाल शर्मा शामिल थे इन्होने गांव कालबा, नायन, थनवास,नूनिया नांगल, ढाकोङा, सोडा नांगल, बनिहाङी, ब्राह्मणवास, आसरावास,गोठङी, बूढवाल, नौलाजा में चलाया अभियान । राधेश्याम शर्मा ने अपने संबोधन मे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आजाद करवाने के लिए लङाईयां लङी है कुर्बानिया दी है आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में पिरोया है। कांग्रेस ने हर मुश्किल समय में भारत देश को जोडने का काम किया है आज देश मंहगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिकता के मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हमने एकता ,भाईचारे का संदेश घर-घर तक ले जाने के लिए हाथ से हाथ जोङो अभियान चलाया है।उपरोक्त सभी गाँवो में भारी उत्साह और सहयोग भरपूर प्यार मिला। जसवन्त शेरावत, बिनोद यादव ने भी लोगो को संबोधित किया। शर्मा ने बताया 16-03-2023 को नांगल दर्गु, मुसनोता, पांचनोता, बायल, रावता की ढाणी ,गोलवा आदि गाँवो मे हाथ से हाथ जोङो अभियान चलाया जायेगा व
Subscribe to my channel


