LIVE TVदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराज्य

कस्बे के गाँव मोहलडा में बाबा शान्ति नाथ मंदिर में श्याम भक्तों के लिये शिविर लगाया

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट 

अटेली मण्डी 01/03/2023

 

डहिना , निमोठ और मोहलडा द्वारा निशान यात्रियों के लिए बाबा शांति नाथ मंदिर मोहल्डा मे पांचवी बार सेवा के लिये शिविर लगाया । शिविर में अपनी सेवा देने आए श्याम प्रेमी नरेंद्र शर्मा ने बताया की लाखों श्रद्धालु दूर राजस्थान में खाटू श्याम धाम ,बाला जी और जैतपुर धाम निशान लेकर जाते है। वहीं छोटे खाटू के नाम से प्रसिद्ध हुड़िया-जैतपुर यहां से 7 किमी दूर राजस्थान में स्थित है, जहां पदयात्री निशान लेकर जा रहे हैं। प्रति वर्ष यहां पर कई हजार निशान अर्पित किए जाते हैं और खाटू श्याम भक्त पैदल चलकर जाते हैं। कनीना, दादरी, कोसली , भिवानी तथा महेंद्रगढ़ के अलावा आसपास के भक्त जो एक ही दिन में अपना निशान खाटू को अर्पित करना चाहते हैं ।उनके लिए यह खाटू श्याम मंदिर जैतपुर जाना जाता है।उन्होंने बताया कि प्रति दिन यहां यात्रीयो के लिए रात्रि ठहराव सुविधा के साथ साथ खान पान की विशेष व्यवस्था की जाती है।

 

श्याम प्रेमी राम यादव ने बताया कि प्रतिदिन सुबह और शाम आरती होती है जिसमें आसपास के बहुत से भक्त आरती लेते है ।मोहलडा में श्याम बाबा के श्रृंगार के लिए श्रृंगार समिति बनाई हुई है जो प्रतिदिन दिल्ली से आए फूलों से श्याम बाबा का श्रृंगार करती है। नारनौल के श्रृंगारकर्ता प्रतिदिन ताजा फूलों से बाबा का श्रृंगार करते है।

भक्त अपने घर से खाटू श्याम का निशान लेकर पदयात्रा करते हुए कनीना ,भोजावास ,मोहलडा, राताकलां, परतापूर से जैतपुर पहुंचते हैं। अपने निशान को बाबा पर अर्पित करके संतुष्ट हो जाते हैं। भक्तों ने बताया कि इस धाम तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। फाल्गुन एकादशी को यहां विशाल मेला लगता है, जिसमें भक्त यहां आकर मन्नत मांगते हैं। माना जाता है कि उनकी मन्नतें पूर्ण होती है। पूर्व सरपंच रविंद्र ने बताया कि प्रत्येक दिन कृष्ण राधा की झाँकी सबका मन मोह लेती है। आरती दर्शन में सरपंच होशियारसिंह, अजय कुमार सेठ ,सुनील, जितेन्द्र मनीराम,मुकेश,सुरेंद्र,अमित,करण सिंह,सचिन, अजित, जोनी और समस्त ग्रामीण मौजूद थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button