LIVE TVदेशधर्मराज्य

अटेली ब्लाक के राता में चल रही संगीतमयी भागवत कथा के छठे दिन रुक्मिणी विवाह का वर्णन किया

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट 

अटेली मण्डी 15/02/2023: 

अटेली ब्लाक के राता में चल रही संगीतमयी भागवत कथा के छठे दिन बुधवार को वृन्दावन धाम से पधारे कथा प्रवक्ता श्री राजेश शरण जी महाराज ने कथा प्रसंग में रुक्मिणी विवाह का वर्णन किया। इस दौरान कृष्ण और रुक्मिणी की आकर्षक झांकी ने दर्शकों का मन मोह लिया। विवाह रस्म की जीवंत स्वरूप में करीब एक घंटे तक समूचा कथा स्थल में वैवाहिक माहौल उत्पन्न हो गया। व्यास गद्दी से राजेश शरण जी ने जैसे ही विवाह प्रसंग का वर्णन आरंभ किया। पंडाल में सजे-धजे युवा कृष्ण की बारात कथा स्थल पर पहुंची, जिसका श्रोताओं ने पुष्प वर्षा कर ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत किया। रुक्मिणी व भगवान कृष्ण को पंडित के समीप मंच पर बैठाया गया। जहां मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्म पूरी करते हुए रुक्मिणी और कृष्ण ने परस्पर एक दूसरे को वरमाला पहनाई।यजमान परिवार एवं समूचे ग्राम वासियों द्वारा भक्ति भावना के साथ कन्यादान के रूप में यथा क्षमता भेंट अर्पित की।महिलाओं ने मंगलगीत गाये गए। कथा वाचक पंडित हेमंत जोशी ने कहा कि रुक्मिणी भगवान की माया के समान थी। रुक्मणी ने मन ही मन यह निश्चिय कर लिया था कि भगवान श्रीकृष्ण मेरे लिए योग्य पति हैं, लेकिन रुक्मिणी का भाई कृष्ण से द्वेष रखता था। इससे उसने उस विवाह को रोक कर शिशुपाल को रुक्मणी का पति बनाने का निश्चिय किया। इससे रुक्मिणी को बहुत दु:ख हुआ। उन्होंने अपने एक विश्वासपात्र को भगवान कृष्ण के पास भेजा। साथ ही अपने आने का प्रयोजन बताया। इसके बाद कृष्ण विदर्भ जा पहुंचे। उधर रुक्मणी का शिशुपाल के साथ विवाह की तैयारी हो रही थी, परंतु उनकी प्रार्थना का असर हुआ और कृष्ण का विवाह रुक्मिणी के साथ हुआ। इस अवसर पर यजमान परिवार और समस्त ग्राम वासी मौजूद थे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button