मनोरंजनराज्यशिक्षा

बीकेएन स्कूल सिहमा में हुआ मिलन समारोह

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट

 

नारनौल 31/01/23

बीकेएन स्कूल सिहमा में सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम मिलन समारोह का आयोजन किया गया | जिसमें गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल डेरौली अहीर से कक्षा छठी से आठवीं के बच्चों ने भाग लिया | जिनके साथ शिवप्रकाश जी, भूपेंद्र जी रहे |

गवर्नमेंट मिडिल स्कूल अटाली से भी कक्षा छठी से आठवीं के बच्चों ने भाग लिया | जिसके साथ ओम प्रकाश जी व गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिलारपुर से कक्षा 9th से 11th के बच्चे सम्मिलित हुए | जिनके साथ वीरेंद्र सिंह जी पीटीआई, सोनिया जी पीजीटी हिंदी उपस्थित रहे | इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता, डांस कार्यक्रम प्रस्तुत किए और स्कूलों के बच्चों ने आपसी विचार व अनुभव साझा किए | विद्यार्थियों ने भी बीकेएन स्कूल की ATL लैब, फिजिक्स लैब, भूगोल लैब, बायो लैब, रसायन लैब, कंप्यूटर लैब का भ्रमण किया | राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने स्कूल का भ्रमण करके खुशी जाहिर की | संस्था के चेयरमैन विजय सिंह ने सभी प्रतिभागी स्कूल के अध्यापकगण व विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और बच्चों को जीवन में दिखावा न करने और मेहनत करने की प्रेरणा दी | कार्यक्रम का संचालन संस्था के उप-प्राचार्य जसवंत सिंह ने किया | उप-प्राचार्य ने बताया कि हमारे स्कूल में इस प्रकार का आयोजन व अनुभव देख कर बहुत अच्छा लगा | उन्होंने सभी विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा किए | इस अवसर पर संदीप, सुरेशवती, संजय आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे |

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button