
ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट
खबरची ✍️
नारनौल। किला रोड स्थित साध्वी बहन मिश्री देवी आश्रम में रविवार को वरिष्ठ नागरिक संगठन द्वारा मकर संक्रांति के पर्व पर संगठन द्वारा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह मटरू की अध्यक्षता में प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें बुजुर्गों को सम्मान पट पहना कर सम्मानित किया गया ।
सर्वप्रथम माता सरस्वती वह बहन मिश्री देवी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके वंदना की। समारोह की अध्यक्षता करते हुए एडवोकेट रविंद्र सिंह मटरू ने अपने आपको बुजुर्गों के सानिध्य में बड़ा गौरवान्वित महसूस किया और उन्होंने संगठन को ₹11000 का सहयोग देते हुए घोषणा की कि उनके पिता प्रतिष्ठित एडवोकेट स्वर्गीय चौधरी जयपाल सिंह की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष 21000 की राशि निरंतर देते रहेंगे। उन्होंने घोषणा की कि 15 अगस्त को संस्था के द्वारा जिन वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करना चाहे उनका पूर्ण खर्चा स्वयं वहन करेंगे ।
इस अवसर पर संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा द्वारा रविंद्र सिंह मटरू का पटका पहनाकर व फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस खास मौके पर संगठन के सभी पदाधिकारी व शहर के गणमान्य लोग मौके पर मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


