शिक्षा
शिक्षक रामअवतार चौधरी राष्ट्र रत्न अवार्ड से सम्मानित

संवाददाता दिनेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामावतार चौधरी प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कांस्या को नवोदय क्रांति परिवार ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर और विद्यालय विकास में योगदान करने पर और शिक्षा में गुणवत्ता और शिक्षा में नवाचार करते रहने पर कुरुक्षेत्र हरियाणा में डॉक्टर सोदान सिंह तरार सूडान अफ्रीका ने, *राष्ट्र रत्न अवार्ड,* से सम्मानित किया। यह अवार्ड पूरे देश मे राजकीय विद्यालय में कार्यरत नवाचारी अध्यापकों को दिया जाता हैं।यह मुहिम सरकारी स्कूलों को मजबूती से समाज में प्रस्तुत कर नामांकन में बढ़ावा देने में कारगर साबित हो रही हैं। रामावतार चौधरी को इससे पहले भी राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुके हैं।इन्होंने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।शिक्षा के क्षेत्र में ये हमेशा कुछ न कुछ नया करते रहते हैं।


Subscribe to my channel


