
संवाददाता बस्ती टाइम्स 24 न्यूज़
{अतुल यदुवंशी}
समस्तीपुर/बिहार:
जिला में “द उम्मीद” नाम से एक मंच अमरजीत सर के संरक्षण में चलाया जा रहा है।जो की लेट्स इंस्पायर बिहार और एन.सी.सी. उड़ान के संयुक्त प्रयास से चल रहा एक प्रकार का मुहीम हैं।इस मंच के द्वारा जिला में लगभग 10 प्रखंडों में संस्थान चल रही है।जिसमें आज कल्याणपुर प्रखंड में चल रहे संस्थान के के बारे में सेंटर कोआॅर्डिनेटर कुमकुम कुमारी से जानकारी प्राप्त किया।जानकारी में बोर्ड मेंबर कुमकुम कुमारी पिता श्री रंजीत कुमार ठाकुर माता श्रीमती ममता देवी के रुप में अपना परिचय दिया।उसके बात उन्होंने बताया कि हमारा यह “द उम्मीद” मंच नि:शुल्क शिक्षा देने की कार्य करती है।यह मंच 8 महीने से लगातार अपने संस्थान में कार्य को लेकर प्रयासरत है और इसके द्वारा बच्चों में विभिन्न बदलाव एवं विकास किया गया।हमारे इस मंच का का मुख्य उद्देश्य है;समाज में ऊँच-नीच के भेदभाव को समाप्त करना,समाज के हरेक बच्चों को शिक्षित करना,बच्चों को सामाजिक अच्छाई और बुराई से अवगत कराना,बच्चों में मदद की भावना विकसित करना,नैतिक शिक्षा देना,शारीरिक एवं मानसिक रुप से विकसित करना,समाज में बेसहारों का मदद करना।साथ ही जिन बच्चों के पास लेखन सामग्री,कपड़े उपलब्ध नही है उसे उपलब्ध करवाना हमारे मुहिम का लक्ष्य है।
*रिपोर्ट : अतुल यदुवंशी*
(जिला ब्यूरो चीफ समस्तीपुर)
Subscribe to my channel


