महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव अटाली के लड़के ने किया कमाल शुरू किया जैविक खाद बनाने का प्लांट कमाता है लाखों रुपए

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा की रिपोर्ट
महेंद्रगढ़ हरियाणा
महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव अटाली के लड़के ने किया कमाल शुरू किया जैविक खाद बनाने का प्लांट कमाता है लाखों रुपए
प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव अटाली के मनोज यादव ने लॉकडाउन के दौरान जैविक खाद बनाने का काम चालू किया था जिससे सभी आस पड़ोस के गांव के किसानों को जैविक खाद का फायदा मिल रहा है और वे जैविक खाद डालकर के अपने खेतों में फल सब्जियां उगा रहे हैं और अपने प्रदेश को बीमारी मुक्त परदेस बना रहे हैं मनोज यादव ने बताया कि मैंने यूट्यूब में देख कर के जैविक खाद बनाना चालू किया था और आज गांव गांव शहर शहर में हमारा जैविक खाद सप्लाई हो रहा है और हमें और आस पड़ोस वालों को काफी फायदा हो रहा है मनोज यादव ने बताया कि यह खाद हम 8 से ₹10 प्रति किलो के हिसाब से किसानों में बागवानी करने वालों को दे रहे हैं और वह यूरिया खाद के बजाए जैविक खाद इस्तेमाल कर रहे हैं उन्होंने जैविक खाद के बारे में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां दी और उन्होंने बताया की वह खुद भी अपने खेतों में जैविक खाद का इस्तेमाल कर रहे हैं और इस बात से उन्हें काफी आमदनी भी हो जाती है और उन्होंने कहा किया इसमें और भी बदलाव कर रहे हैं और हम चाहते हैं कि यह जैविक खाद ज्यादा से ज्यादा किसान भाई यूज करे और दूसरों को भी जैविक खाद के बारे में जानकारी दें उन्होंने बताया कि हम अपने खेतों में अगर यूरिया खाद डालते हैं तो उसके दुष्प्रभाव पड़ते हैं जिसके कारण हम जो भी फल सब्जियां उगाते हैं उसे खाने से हमारे शरीर में कई प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो जाती है और हम डॉक्टर के पास पहुंच जाते हैं और उससे ज्यादा पैसे हम डॉक्टर पर लुटा देते हैं तो इससे अच्छा है कि हम ज्यादा से ज्यादा जैविक खाद का इस्तेमाल करें और बीमारी मुक्त शरीर बनाएं