निमेडा में भाजपा मंडल फागी दक्षिण की संपूर्ण कार्यकारिणी की बैठक का हुआ आयोजन

मेहंदवास न्यूज़:। पत्रकार दिनेश कुमार शर्मा
“निमेडा में भाजपा मंडल फागी दक्षिण की संपूर्ण कार्यकारिणी की बैठक का हुआ आयोजन” निमेड़ा त्रिनेत्र धारी गणेश मंदिर में भाजपा मंडल फागी दक्षिण के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें दूदू में होने वाली जन आक्रोश सभा की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को हर बूथ से 50 व्यक्तियों को सभा में लाने का टास्क दिया गया! बैठक में भाजपा जयपुर देहात दक्षिण के प्रभारी शत्रुघ्न गौतम, जिला अध्यक्ष रामानंद गुर्जर, पूर्व विधायक डॉ प्रेम चंद बेरवा, यात्रा के सह संयोजक गोविंद धाभाई, मंडल अध्यक्ष फागी दक्षिण बनवारीलाल स्वामी, बूत अध्यक्ष प्रधान जाट , भाजपा मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा सभी मोर्चों के पदाधिकारी निमेड़ा गणेश जी बगीची मे विशाल जनाक्रोश सभा* को लेकर उपस्थित रहे! विधायक प्रेमचंद बैरवा के नेतृत्व में सभा आहुत की गई हैं।
बैठक में सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, जिला परिषद सदस्य, प्रधान/उपप्रधान,प.स.सदस्य ,सभी मण्डल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष व पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक/प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, सभी निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ता सादर आमंत्रित रहे!
सभी को अपनी अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझकर भाजपा परिवार की इस महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक का है आगाज हुआ!