पुलिस ने अपहृत दो व्यक्तियों को मुक्त कराया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार अलवर राजस्थान
भिवाड़ी. भिवाड़ी के चोपानकी थाना पुलिस ने अपहृत दो व्यक्तियों सहूद व मुस्तकीम को मुक्त कराया व अपरहण में प्रयुक्त वाहन थार जीप को ज़ब्त किया। चोपानकी थानाधिकारी नन्दलाल ने बताया कि मय टीम के अपहृत की तलाश करते हुए महेन्द्रगढ, पिलानी पहुँचे जहा तलाश करता हुआ हमीरवास (चुरू) पहुँचे जहाँ पर स्थानीय पुलिस थाना से इमदाद प्राप्त कर रामपुरा बेरी जोहड़ (बेलानू जोहड़ के सीमा से लगते ) के पास जंगल में स्थित कुँए की तरफ टीम के साथ पहुंचा जहां पर 4-5 लोग एक थार जीप ग्रे कलर काला पर्दा नये मॉडल की जिसमें अपहृत व्यक्तियों को पटक कर गाड़ी को बेरी की तरफ कच्चे रास्तो पर लेकर भाग गये। जिस पर आरोपियो का पीछा किया तो अपहृत दोनों व्यक्तियों को जीप से पटक कर फरार हो गये। जिस पर अपहृत व्यक्तियों सहूद पुत्र फरमीन जाति मेव उम्र 21 साल निवासी सारेकलाँ थाना चौपानकी व मुस्तकीम पुत्र इकबाल जाति मेव उम्र 32 साल निवासी छायसा थाना हथीन जिला पलवल हरि० को मुक्त कराया। अभियुक्तगणों द्वारा अपहरण कर कल से ही यहाँ पर बंधक रखना बताया जिनकी शिनाख्त हमराह उपस्थित परिवादी फरमीन द्वारा की गई। अपहृत व्यक्तियों को लेकर भगने वाली थार जीप के बारे मे पूछा तो नंबर एच 99 एटी 0484 होना बताया। जिस पर प्रयुक्त वाहन थार जीप की खेतो में तलाश की गई। तो तलाश के दोरान थार जीप को एक व्यक्ति रामपुरा बेरी की तरफ भगा ले गया व लुहारू (हरि०) सीमा पर स्थित ग्राम रामपुरा बेरी गाँव में गढ की तरफ पीछे जाने वाले रास्ते पर आरोपी जीप को छोड़कर भाग गया। जिस पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची जीप थार को प्राईवेट वाहन (क्रेन मशीन) से टॉय करके स्थानीय थाना पर सुरक्षार्थ खड़ी करवाई गई व मुल्जिमो की तलाश व जारी है।

अपहृत दो व्यक्ति व पुलिस की ज़ब्त में प्रयुक्त वाहन
Subscribe to my channel


