अपराधदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़

*ट्रेन के बाद अब स्टेशन पर नमाज, गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मौलाना ने पढ़ी नमाज, यात्रियों ने बनाया वीडियो, देखती रही RPF, जांच में जुटी पुलिस*

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार 

 

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर एक नमाज पढ़ने का वीडियो सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति सफेद टोपी पहनकर नमाज पढ़ रहा है. आस-पास के लोगों ने नमाज पढ़ने का विरोध किया. इस दौरान व्यक्ति ने कहा, ट्रेन पकड़नी है. पास में कोई मस्जिद नहीं मिली और न ही कोई ऐसी जगह दिखी. इसलिए यही नमाज पढ़ने लगा. नार्थ रेलवे के CPRO पंकज कुमार सिंह ने बताया, मामले की जानकारी नहीं है. रेलवे स्टेशन पर लगे CCTV फुटेज की मदद से नमाज पढ़ने वाले व्यक्ति की तलाश कराई जाएगी.

 

वीडियो गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के कैब-वे गेट का है. एक व्यक्ति यहां फर्स्ट क्लास गेट के अंदर बने टिकट काउंटर के बाहर बैठकर नमाज पढ़ रहा था. लोगों ने नमाज पढ़ने का विरोध किया और पूछा कि वह यहां नमाज क्यों पढ़ रहा था? इस पर उस शख्स ने कहा कि, उसे ट्रेन पकड़नी है. पास में कोई मस्जिद नहीं मिली और न ही कोई ऐसी जगह दिखी. इसलिए वह यहां नमाज पढ़ने लगा. इसके बाद यात्रियों ने नमाज पढ़ रहे व्यक्ति का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

 

हालांकि, नमाज पढ़ने वाला शख्स कौन था और कहां से आया था, फिलहाल यह पता नहीं चल सका है. RPF इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्‍हा ने कहा, CCTV फुटेज की मदद से नमाज पढ़ने वाले शख्स की तलाश की जा रही है.

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button