राजनीति

आज आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सभी सदस्यों ने रेवाड़ी रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में बड़े ही जोश ओ खरोश से जश्न मनाया।

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

आज आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी के सभी सदस्यों ने रेवाड़ी रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में बड़े ही जोश ओ खरोश से जश्न मनाया। सभी सदस्यों ने उस क्रांति को याद किया ,जिस दिन अरविंद केजरीवाल जी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को जनता के साथ मिल कर लड़ने के लिए, आम आदमी पार्टी की स्थापना की थी। और जनता ने आम आदमी पार्टी की कट्टर ईमानदार और जनहित नीतियों के लिए हाथों हाथ अपनी सर आंखों पर बिठा लिया। और पार्टी के गठन के मात्र दो साल में दिल्ली की सत्ता पर आम आदमी पार्टी का परचम लहरा दिया। पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की तो यह शुरुआत भर थी। भारत के इतिहास में यह पहला उदाहरण था कि किसी पार्टी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर समझोता ना करते हुए मात्र 49 दिन में सत्ता त्याग दी हो। आम आदमी पार्टी की इस कट्टर ईमानदारी के फलस्वरूप जनता ने दोबारा से ऐतिहासिक रिकॉर्ड जीत से आम आदमी पार्टी को पुनः दिल्ली की सत्ता सौंप दी वो भी 70 में से 67 सीट देकर। आम आदमी पार्टी के गरीब बच्चों के लिए शानदार स्कूल, शानदार शिक्षा नीति, फ्री और भारत में सबसे कम बिजली दरों जैसी शानदार नीतियों की वजह से इन आठ सालों में तीन बार सरकार बना ली है, जिसमे पंजाब की भी अभूतपूर्व जीत शामिल है जहां 92/117 सीट प्राप्त की है। आम आदमी पार्टी ,आज सभी अड़चनों और भ्रष्टाचारी ताकतों के षड्यंत्रों को हराती हुई, जनता में अपना विश्वास बढ़ाती जा रही है और जनता का प्यार दिन ओ दिन बढ़ता जा रहा है। आज के शुभ दिन आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने झुग्गी झोपड़ी में लड्डू बांट कर और कार्यालय में केक काट कर आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस को हर्ष ओ उल्लास से मनाया। और सभी सदस्यों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों पर काम करने और समर्थन का दृढ़ संकल्प लिया। इस आयोजन को सफल करने में डा. अनिल दहिया एवम उनके साथियों ने प्रमुख भूमि�

 

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button