ब्रेकिंग न्यूज़

सैन्य पुलिस अग्निवीर (महिला) के लिए दिनांक 20-21 नबंवर 2022 को जबलपुर में होगा रैली का आयोजन

"महिलाओं को सैना में जाने का सुनहरा अवसर"

जिला संवाददाता : करण सिंह ठाकुर

गुना। जिला रोजगार अधिकारी श्री बी०एस० मीना द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार अग्निपथ योजना के तहत मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की महिला उम्मीदवारों के लिए जबलपुर में 20 नवंबर 2022 से 21 नवंबर 2022 तक भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) जबलपुर द्वारा सैन्य पुलिस कोर में अग्निवीर (महिला) के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाती है। रैली के लिए महिला उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं और भर्ती रैली जम्मू और कश्मीर राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित की जाएगी। महिला उम्मीदवारों को पी ए ओ (ओ आर) कार्यालय जम्मू और कश्मीर राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के पास ग्राउंड पर रिपोर्ट करना है। भर्ती रैली ग्राउंड के गेट सुबह 05:30 बजे से 07:00 बजे तक के बाद खुले रहेंगे और सुबह 07:00 बजे के बाद बंद कर दिए जाएंगे। रैली टेस्ट पास महिला अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण 22 नवंबर 2022 से सैन्य अस्पताल जबलपुर में किया जाएगा।

सभी महिला उम्मीदवारों से अनुरोध है कि इस रैली के लिए हर तरह से तैयार होकर आएं। भारतीय सेना की और से हम सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हैं और आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अच्छे व्यवहार और आचरण की अपेक्षा रखते है। सभी उम्मीदवार ध्यान रखें कि सेना में भर्ती एक पारदर्शी व्यवस्थित पक्रिया है और वह दलालों, धोखेबाजों और एजेंटों से सावधान रहे।

उल्लेखनीय हैं कि जिन महिला आवेदिकों ने 7 सितम्बर 2022 से पूर्व आँनलाइन आवेदन किया था और उनके एडमिट कार्ड जारी हो गए है वहीं इस रैली में भाग ले सकेंगीं।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button