देशब्रेकिंग न्यूज़

जस्टिस चंद्रचूड़ बने भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश

जस्टिस चंद्रचूड़ बने भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश

महाराष्ट्र संवाददाता सचिन एलिंजे: सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ को भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ वर्तमान मुख्य न्यायाधीश यू यू ललित के सेवानिवृत्त होने के बाद 9 नवंबर से भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को नियुक्त किया गया है।

इससे पहले, भारत के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित ने उनके उत्तराधिकारी के रूप में न्यायमूर्ति धनंजय वाई चंद्रचूड़ की सिफारिश की थी। जस्टिस चंद्रचूड़ अयोध्या भूमि विवाद और निजता के अधिकार जैसे ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे हैं।
हार्वर्ड विश्वविद्यालय से दो कानून की डिग्री प्राप्त करने के बाद, न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को 39 वर्ष की आयु में वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त किया गया था। वे भारत के सबसे कम उम्र में वकील बने। इसके तुरंत बाद, 1998 में, उन्हें भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में नियुक्त किया गया। एक वकील के रूप में अभ्यास करते हुए, न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय में ‘अंतर्राष्ट्रीय कानून’ का विषय पढ़ाया। उन्होंने बॉम्बे विश्वविद्यालय में एक शिक्षक (विजिटिंग) के रूप में भी काम किया है।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को 2013 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। तीन साल बाद, उन्हें सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किया गया। जस्टिस चंद्रचूड़ सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले पूर्व मुख्य न्यायाधीश वाईवी चंद्रचूड़ के बेटे हैं।

SACHIN SUDHAKAR ALINJE

Related Articles

Back to top button