नीमच जिले के नवागत कलेक्टर श्री दिनेश जैन एक दिवसीय दौरे के लिए रामपुरा गेस्ट हाउस पहुंचे

रिपोर्ट दशरथ माली चचोर
नवागत कलेक्टर श्री जैन एबीसी दौरे के लिए रामपुरा गेस्ट हाउस पहुंचे वहां पर पत्रकारों से रूबरू हुए ।वह रामपुरा के अंतर्गत समस्याएं सुनी व सभी के सहयोग से उनका निराकरण करने की आश्वासन दिया। वही खिमला ब्लॉक में डी बी एल कंपनी व ग्रीन को कंपनी द्वारा जो कार्य किया जा रहा है। वहां पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए कंपनी के प्रबंधन से बात करने का आश्वासन भी दिया। रामपुरा की छात्रावास की समस्या सुनी वह जिले के सभी छात्रावास की जांच के आदेश दिए। रामपुरा के सिविल हॉस्पिटल में दवाइयों की कमी व डॉक्टरों की कमी की समस्या सुनी व रामपुरा की नल जल समस्या वह रामपुरा में खुली पड़ी बावरियों व खंडार पड़ी बावरियों से हादसे होने की और ध्यान खींचा गया वही श्री जैन ने तत्काल कार्रवाई के आश्वासन दिया । वही श्री जैन 2001 में मनासा में एसडीएम पद पर भी रह कर कई उल्लेखनीय कार्य किए थे पत्रकारों ने उनके कार्यकाल की याद ताजा की। वह रामपुरा मनासा तहसील के जनता के लिए सभी के सहयोग से तहसील की सभी समस्याओं को हल किया जाएगा।

Subscribe to my channel


