LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना पसगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई — दो वांछित अभियुक्त अवैध तमंचे व कारतूस सहित गिरफ्तार

 

रिपोर्ट : डॉ. संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर  7376 32 6175

लखीमपुर खीरी, 12 नवम्बर 2025

जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पसगवां पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को अवैध देशी तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक पसगवां के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान —

1. रिंकू पंडित पुत्र आदित्य कुमार निवासी ग्राम मुल्लापुर, थाना पसगवां, जनपद खीरी।

2. अजीत पुत्र द्रगपाल अर्कवंशी निवासी ग्राम मुल्लापुर, थाना पसगवां, जनपद खीरी।

पुलिस ने उनके कब्जे से

एक अदद देशी तमंचा 12 बोर,

एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर, तथा

एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर

बरामद किया है।

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 392/2025 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद

2. हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव

3. कांस्टेबल अनुरुद्ध कुमार

4. कांस्टेबल विशाल कुमार

5. कांस्टेबल राहुल कुमार

— थाना पसगवां, जनपद खीरी

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button