देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

अक्षय वोहरा के नेत्र दान:दो व्यक्ति होंगे लाभान्वित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल निवासी हॉल भीलवाड़ा के उद्योगपति *अक्षय वोहरा* पुत्र श्री किशोर वोहरा उम्र 32 वर्ष अपनी चचेरी बहन की शादी की तैयारियों मे व्यस्त थे। अचानक अर्द्ध रात्रि मे हृदयघात होने पर चिकित्सक बुलाए गए। उपचार के मध्य ही उनका निधन हो गया। परिजनो द्वारा स्वर्ग वासी को अपने पैतृक गांव जसोल लेकर जाने की सूचना मिलने पर ते यू प के कैलाश जी जैन के प्रयासों एवम् अनिल नाहटा, प्रवीण भंसाली के मोटीवेशन पर दिवंगत के दादा रमेशचंद्र वोहरा, माता श्रीमती उषा देवी वोहरा की सहमति मिलने पर एंबुलेंस को सम्राट अशोक उद्यान, जोधपुर के सामने रोक कर अमित वोहरा, रतन मेहता एवम् अन्य परिजनो के समक्ष आई बैंक सोसाइटी ऑफ राजस्थान द्वारा मृतक की आंखों से कॉर्निया तकनीकी कर्मचारी मैना व्यास द्वारा लिए गए। ये कॉर्निया दृष्टि विहिनो को प्रत्यारोपित किए जायेंगे।

 *नेत्र दान के लिए सम्पर्क कीजिए :*

राजेन्द्र जैन

 *आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान*

जोधपुर चेप्टर

9314419846

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button