उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी में कल्याण निधि को लेकर विवाद तेज, अध्यक्ष पर आरोप

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मो. 7376326175

लखीमपुर खीरी, 06 नवम्बर 2025।

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी में कल्याण निधि को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि संघ के अध्यक्ष कमलाकांत दीक्षित ने वकालतनामा मेमो बिक्री से प्राप्त नगद राशि संघ के खाते में जमा न कर अपने पास रख ली। साथ ही, कुछ मृतक अधिवक्ताओं के नाम पर भुगतान किए जाने की भी बात सामने आई है।

मामले में अधिवक्ता कल्याण निधि प्रमुख बालस्टर लाल पांडे ने अध्यक्ष को नोटिस जारी करते हुए यह पूरा प्रकरण बार काउंसिल को भेजने की बात कही है।

इस विवाद के बाद संघ के भीतर खींचतान तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि संघ के नगद धनराशि अध्यक्ष को देने के आरोप में सदन ने संघ के लिपिक को भी उसके पद से हटा दिया है।

अब देखना यह होगा कि बार काउंसिल इस विवाद पर क्या कार्रवाई करती है, क्योंकि अधिवक्ता संघ के भीतर बढ़ती तनातनी ने संगठन की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button