उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
हर्रैया तहसील में 1 नवम्बर को होगा जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 31 अक्टूबर 2025 (सू.वि.)
जिला प्रशासन की ओर से आगामी 01 नवम्बर 2025, शनिवार को हर्रैया तहसील में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मौके पर सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे और जनता की शिकायतों, समस्याओं तथा सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा।
एडीएम चौहान ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सम्पूर्ण समाधान दिवस में भाग लेकर अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि उनका त्वरित समाधान किया जा सके।
Subscribe to my channel


