देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
रोटरी क्लब बालोतरा ने जसोल भील बस्ती में बांटी दिवाली की खुशियाँ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 20 अक्टूबर 2025।
दीपावली के पावन पर्व पर रोटरी क्लब बालोतरा ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए जसोल भील बस्ती के गरीब परिवारों के बीच मिठाई, पटाखे, दीपक, तेल और बाती के पैकेट वितरित किए। इस पहल से बस्ती में खुशियों का माहौल बन गया और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी।
रोटरी क्लब अध्यक्ष सी.ए. पवन गर्ग ने इस नेक कार्य में सहयोग देने वाले भामाशाह परिवारों — जितेंद्र कुमार जी, ध्रुव कुमार जी, जिंदल राघव कलर्स — का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।
क्लब सचिव हितेंद्र छाजेड़ ने बताया कि कार्यक्रम में क्लब के सदस्य धर्मेंद्र जी दवे, मांगीलाल जी मालू, कोषाध्यक्ष शांतिलाल जी हुंडिया, जसोल से भंवरलाल जी राठी, रामेश्वर जी भूतड़ा सहित कई रोटरी साथी मौजूद रहे।
क्लब न्यूज संचालक ओम प्रकाश बांठिया ने बताया कि रोटरी क्लब बालोतरा के इस सेवा कार्य से जसोल की भील बस्ती में दिवाली का उल्लास छा गया। सभी परिवार पूजन सामग्री, मिठाई और पटाखे पाकर बेहद प्रसन्न नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान कृष्ण सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने क्लब अध्यक्ष पवन गर्ग, सचिव हितेंद्र छाजेड़, कोषाध्यक्ष शांतिलाल जी हुंडिया और धर्मेंद्र जी दवे का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया और समाजसेवा में योगदान के लिए आभार जताया।

Subscribe to my channel


