रिपोर्ट — डॉ. संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर: 7376326175
खीरी, 17 अक्टूबर 2025:
पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 130 किलोग्राम अवैध पटाखों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई को अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में, थानाध्यक्ष खीरी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है —
1️⃣ सरफराज हुसैन, पुत्र इफ्तिकार हुसैन, निवासी ग्राम जगतिया, कस्बा ओयल, थाना व जनपद खीरी
2️⃣ जावेद उर्फ जाबिर, पुत्र आशिक अली, निवासी मोहल्ला शिवाला, कस्बा ओयल, थाना व जनपद खीरी
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के कब्जे से 130 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना खीरी पर मुकदमा संख्या 744/25, धारा 5/9(बी)(1)(बी) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
👮♂️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 श्री पटेल सिंह राठी
2. उ0नि0 श्री अजय कुमार सिंह
3. उ0नि0 श्री शुभम कुमार
4. हे0का0 हरीलाल
5. हे0का0 राजेश कुमार
6. का0 गवेन्द्र पाल
7. का0 शिखर पाण्डेय
8. का0 शिवा सिंह
9. का0 अंगद यादव
(सभी थाना व जिला खीरी से)
पुलिस अधीक्षक खीरी ने इस सराहनीय कार्य के लिए पूरी टीम की प्रशंसा की है और जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।