देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
दीपावली पर खुशियां बांटें पटाखे नहीं – ओम बांठिया का जनता से आग्रह

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
भारत जैन महामंडल के अध्यक्ष ओम बांठिया ने दीपावली पर्व पर लोगों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर को हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मनाएं, तथा समाज में खुशियां बांटने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि दीपावली का वास्तविक अर्थ है – अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होना, इसलिए इस पर्व पर जरूरतमंदों के बीच मिठाइयां, कपड़े और आवश्यक सामग्री वितरित कर मानवता का संदेश फैलाना चाहिए।
ओम बांठिया ने कहा कि दीपावली के अवसर पर भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण कल्याणक, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन और महालक्ष्मी पूजन जैसे पावन प्रसंगों को ध्यान में रखते हुए सभी को मिट्टी के दीये जलाकर परंपरागत ढंग से इस त्योहार को मनाना चाहिए।
उन्होंने आम नागरिकों से अनुरोध किया कि पर्यावरण की शुद्धि और सुरक्षा के लिए पटाखे न छोड़ें, क्योंकि इससे वायु और ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है। दीपावली का सही अर्थ तभी सार्थक होगा जब हम अपने जीवन में ज्ञान के दीपक जलाएं और मैत्री, प्रेम और सद्भावना की ज्योति से समाज को प्रकाशित करें।
ओम बांठिया ने आगे कहा कि जैन धर्म की दृष्टि से दीपावली का पर्व भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण कल्याणक और गौतम स्वामी के केवल ज्ञान दिवस के रूप में तप और त्याग की आराधना का प्रतीक है।
अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया –
“आओ इस दीपावली के मंगलमय पर्व पर प्रेम और सद्भाव के दीप जलाएं,
एक-दूसरे को बधाई देते हुए ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः’ का संदेश फैलाएं और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।”
– बस्ती टाइम्स 24 न्यूज़

Subscribe to my channel


