देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराज्य
अमानगंज की आशी का ‘जूनियर मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले’ के लिए चयन नगर में खुशी का माहौल

लोकेशन= अमानगंज।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
*अमानगंज की आशी का ‘जूनियर मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले’ के लिए चयन नगर में खुशी का माहौल*
अमानगंज कस्बे की बेटी आशी नायक का चयन जूनियर मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले के लिए हुआ है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जयपुर (राजस्थान) में जनवरी 2026 में होगी। आशी रॉयल चिल्ड्रन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा है। आशी नायक, रमाकांत नायक की बेटी है। उनके इस चयन की खबर मिलते ही परिवार, स्कूल और पूरे नगर में हर्ष का माहौल है। प्रतियोगिता में आशी ने अपनी प्रतिभा,आत्मविश्वास और मंच पर प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया, जिसके आधार पर उन्हें फिनाले में जगह मिली।घर में लगा बधाई का ताता।
Subscribe to my channel


