देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राज्य का सबसे बड़ा दीपोत्सव: 18 अक्टूबर को रणछोड़राय मंदिर तीर्थ स्थल पर जलेंगे 1 लाख 11 हजार दीप

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

मारवाड़ के तीर्थराज श्री रणछोड़राय भगवान मंदिर तीर्थ स्थल पर इस धनतेरस, 18 अक्टूबर को 1 लाख 11 हजार दीपकों से भव्य सामूहिक दीपोत्सव मनाया जाएगा। यह आयोजन अपने चौथे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। पूर्व वर्षों में क्रमशः 11 हजार, 31 हजार और 1 लाख दीप जलाए गए थे।

दीपोत्सव मंडली पिछले एक माह से तैयारियों में जुटी है, जिसमें 50 कार्यकर्ता, 30 से अधिक बालिकाएँ और महिला मंडल सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। तीर्थ भूमि पर स्वदेशी मिट्टी के दीपकों से देवी-देवताओं की कलाकृतियाँ और विभिन्न तीर्थ स्थलों के मानचित्रों की सजावट की जाएगी।

शहरभर में होर्डिंग और पत्रक वितरण के माध्यम से प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। ट्रस्ट मंडल और कार्यकर्ता आयोजन को भव्य रूप देने में पूरी तरह जुटे हुए हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button