उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला थाना टीम ने रेलवे स्टेशन पर चलाया जागरूकता अभियान

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
खीरी, 12 अक्टूबर 2025।
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिला थाना खीरी की महिला शक्ति टीम द्वारा आज रेलवे स्टेशन परिसर में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। वहीं, थानाध्यक्ष महिला थाना के नेतृत्व में महिला शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान एवं बच्चों की सुरक्षा के विषय में जानकारी दी।
टीम ने उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों, गरिमा के विरुद्ध अपराधों से बचाव के तरीकों तथा महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े प्रमुख कानूनों की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं, महिला हिंसा से संबंधित शिकायत निवारण तंत्र, तथा महिला हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 112 आदि) के बारे में भी अवगत कराया गया।
महिला शक्ति टीम ने सभी महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबरों या नजदीकी थाने से संपर्क करें।
Subscribe to my channel


