उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना उचौलिया पुलिस ने चलाया महिला जागरूकता अभियान

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

 

जनपद खीरी, 12 अक्टूबर 2025

जनपद खीरी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज थाना उचौलिया की महिला शक्ति टीम ने ग्राम उचौलिया में जागरूकता अभियान चलाया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना उचौलिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान, साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान और बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। टीम ने उन्हें अपराधों से बचाव के उपायों, उनके कानूनी अधिकारों और महिला गरिमा के विरुद्ध होने वाले प्रमुख अपराधों के बारे में विस्तार से बताया।

इसके अलावा, महिलाओं को सरकारी योजनाओं, महिला हिंसा से संबंधित शिकायत निवारण तंत्र तथा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों — जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता सेवा), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) — के बारे में भी जानकारी दी गई।

अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें सजग बनाना और समाज में सुरक्षित वातावरण स्थापित करना रहा।

 

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button