बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा में राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान को लेकर बैठक आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 09 अक्टूबर 2025 –
माह अक्टूबर को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाए जाने के तहत आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोतरा में जिला स्तर पर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक श्री रमेश (IPS) ने की।
बैठक में पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, बैंक और फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपस्थित अधिकारियों में साइबर सेल बालोतरा, साइबर थाना बालोतरा, शिक्षा विभाग से श्री सुरेश सितारा (अतिरिक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रथम बालोतरा), श्री रमेश कालमा, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, एवं विभिन्न बैंकों जैसे एसबीआई, बीओबी, पीएनबी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी, यूको बैंक, राजस्थान ग्रामीण बैंक, एक्विटस व एयू फाइनेंस कंपनी के प्रतिनिधि शामिल रहे।
बैठक के दौरान जिले में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम और जनजागरूकता पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक श्री रमेश ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जन-सहयोग और जागरूकता बेहद आवश्यक है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अक्टूबर माह के दौरान जिलेभर में साइबर सुरक्षा से जुड़ी जागरूकता गतिविधियाँ, जैसे सेमिनार, कार्यशालाएँ, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम और सोशल मीडिया अभियान चलाए जाएंगे ताकि लोग साइबर ठगी, फिशिंग, OTP धोखाधड़ी जैसी घटनाओं से सतर्क रह सकें।
बैठक में उपस्थित सभी विभागों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए और साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Subscribe to my channel


