बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

मदन जी प्रजापत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ओबीसी सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्त

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद जी ने राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधायक मदन जी प्रजापत को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एडवाइजरी कमेटी) का सदस्य नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ओबीसी समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मदन जी प्रजापत लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय नेता रहे हैं और समाजसेवा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इस अवसर पर रामेश्वर प्रजापत ने डॉ. अनिल जयहिंद जी और कांग्रेस आलाकमान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि —

“मदन जी प्रजापत जैसे कर्मठ और जमीनी नेता को मिली यह जिम्मेदारी निश्चित रूप से ओबीसी समाज की आवाज़ को और मजबूती देगी।”

उन्होंने मदन जी को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button